लातेहार: भाई दूज और श्री चित्रगुप्त पूजा गुरुवार को धूमधाम से मनाई जाएगी, सभी तैयारियां पूरी
जिला मुख्यालय लातेहार मे गुरुवार को भैया दूज और श्री चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा।इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के लातेहार जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने बुधवार की शाम करीब छह बजे बताया कि पूजा पिछलेवर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्मपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण मेवप्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से की जाएगी।