करकेली: ग्राम रानीदादर में 58 वर्षीय जेठू बैगा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम
Karkeli, Umaria | Mar 28, 2026 ग्राम रानीदादर स्थित खेत मे एक 58 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति जेठू बैगा पिता टीड्डू बैगा ने अज्ञात कारणो से फांसी लगाकर की आत्महत्या कर लिया है।थाना नौरोजाबाद पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर मौका मुआयना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक ने किन कारणों और परिस्थितियों में आकर आत्मघाती कदम उठाया है मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है