सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाजीपुर निवासी इस्तकार पुत्र खादिम ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि इस्तकार मानसिक तनाव में था। उसकी पुत्रवधू ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया था और बेटे पर तीन तलाक का मामला था। सीओ सिटी ने बताया पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।