बिदुपुर: बिदुपुर जीमदारी घाट पीपा पुल पर जाम, ओवरलोड पिकअप के पंचर से 4 घंटे तक आवागमन ठप रहा
वैशाली जिले के बिदुपुर चकोसन स्थित जीमदारी घाट पीपा पुल पर सोमवार को भीषण गर्मी के बीच लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन करीब चार घंटे तक ठप रहा। जाम की वजह ओवरलोड भूसा लदी पिकअप का टायर पंचर होना बताया गया, जिसे चालक पुल पर ही छोड़कर फरार हो गया।पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और क्षमता से अधिक दबाव के कारण लोगों में हादसे की आशंका बनी रही।