कटनी नगर: कटनी में शिक्षा को डिजिटल बनाने की दिशा में मोबाइल से पढ़ाई अब आसान
कटनी में शिक्षा को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कटनी ने कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विषयवार ई-मटेरियल तैयार किया है। QR कोड से मिलेगी पढ़ाई हर विषय और अध्याय के लिए अलग QR कोड बनाए गए हैं। बच्चे मोबाइल से QR कोड स्कैन कर सीधे वीडियो और डिजिटल पाठ्य सामग्री देख सकेंगे।