हरदा: तेज हवाओं का कहर: शहर के रविदास चौक पर गिरा पेड़, मकान हुआ क्षतिग्रस्त
Harda, Harda | May 2, 2026 शहर में अचानक तेज हवाओं के चलते शहर के रविदास चौक स्थित मुख्य मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ का एक हिस्सा सड़क पर आ गिरा, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं दूसरा हिस्सा पास में रहने वाले रवि नामक व्यक्ति के घर पर गिर पड़ा। घटना में रवि के मकान की बाउंड्री वॉल पूरी तरह टूट गई है। साथ ही मकान के दाहिने हिस्से में दरारें (क्रैक) आ गई हैं।