घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डेम में गणेश प्रतिमा विसर्जन, 10 दिन की पूजा के बाद नम आंखों से दी गई विदाई; नगर पालिका ने की व्यवस्थाएं
शुक्रवार सुबह से ही सारणी के सतपुड़ा डेम में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। क्षेत्रवासियों ने 10 दिनों तक भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद आज उन्हें भावभीनी विदाई दी। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता का माहौल भी देखने को मिला।