यूभीके कॉलेज कडमा आलमनगर के स्नातक सेमेस्टर तृतीया की छात्रा आलमनगर मुख्यालय निवासी निर्जला कुमारी 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक असम के नलवाड़ी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकता शिविर में बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पहुंची है। आयोजित कैंप में निर्जला अपने सांस्कृतिक गतिविधि से जमकर तालियां बटोर रही है।