कहरा: समाहरणालय में रन फीमेल मिनी मैराथन दौर के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरित,जिला स्वीप आइकॉन संचिता बासु ने कप किया वितरण
Kahara, Saharsa | Apr 13, 2024 आज समाहरणालय में रन फीमेल मिनी मैराथन दौड़ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। जिला स्वीप आइकॉन संचिता बासु ने नंदनी को प्रथम,काजल को द्वितीय एवं जुली को तृतीय स्थान का पुरस्कार प्रदान किया।इस अवसर पर जिला स्वीप आइकॉन संचिता बासु के साथ DDC संजय कुमार निराला,स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी शैल दासन मौजूद रहे।