कहरा: जेल कॉलोनी हाईस्कूल में लोकसभा चुनाव को ले मतदान कार्य से जुड़े कर्मी के प्रशिक्षण का कोषांग प्रभारी ने किया निरीक्षण
Kahara, Saharsa | Apr 13, 2024 आज जेल कॉलोनी हाई स्कूल में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कार्य से जुड़े कर्मी के प्रशिक्षण का कोषांग प्रभारी ने किया निरीक्षण। मौजूद मास्टर ट्रेनर और प्रशिक्षु को दिए जरूरी निर्देश। मौके पर कोषांग प्रभारी ने बताया कि दो पाली में मतदान से जुड़े कर्मी के चल रहे प्रशिक्षण में उन्हें उनके कार्य व दायित्व सहित ईवीएम और वीवीपीएटी की जानकारी दी जा रही है।