चनपटिया: दो नाबालिग चोरी के आरोप में धराए, पुलिस ने किया विधि निरुद्ध
विगत दिनों चनपटिया प्रखंड के नगर के मुख्य बाजार स्थित मिठाई की दुकान से चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए, पुलिस ने मामले में संलिप्त दो नाबालिग आरोपियों से पुछताछ की है। उनकी निशानदेही पर चोरी का एक एलसीडी टीवी, मोटर समेत अन्य सामग्रियों को भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।