चनपटिया: चनपटिया में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मार कर उसके पास से 5 लाख रुपए की लूट कर ली है
घटना चनपटिया के आजाद चौक का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर 5 लाख रुपए की लूट कर ली है, कुमार बाग का रहने वाला आदित्य तिवारी अपने घर से 5 लाख रुपए लेकर महावीरपुर चमईनिया जा रहा था, इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने आजाद चौक के समीप आदित्य गोली मारी और उसके पास से 5 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए, आदित्य के पैर में गोली लगी है।