सदर थाना क्षेत्र के फोरी और पसंगा के बीच दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बसुआ निवासी रमेश उरांव तथा पसंगा निवासी संतोष गोप के रूप में हुई है। वही चार घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।