पनागर: गांधी चौक में अफरा-तफरी, पूजा की चिंगारी से घर में लगी आग, परिवार बेघर
रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई, जब शंकर मंदिर के पास स्थित वीरेंद्र ठाकुर के घर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि घर के मंदिर में जल रही पूजा की दिया-बाती इस तबाही का कारण बनी। श्रद्धा की उस एक लौ ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते घर में रखा