मैहर: मैहर जिले के मंटोलवा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न।
मैहर जिले के ग्राम मंटोलवा में ग्राम पंचायत भवन परिसर में समाजसेवी मोनू लोधी एवं सहयोगियों के प्रयास से समरीटन हॉस्पिटल, सतना के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा विशेष रूप रहे मौजूद।