मिश्रिख: मझिगवां कला में गेहूं खांदते समय मशीन में गमछा फंसने से मजदूर का गला कसा, गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर
जनपद के ग्राम पंचायत मझगवां कला गांव में गेहूं खेत में खांदते समय अचानक मशीन में गमछा फस जाने से एक मजबूर का गला कस गया था। जिसके बाद गंभीर अवस्था में घायल होने पर मजदूर को सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया था जहां से डॉक्टर ने उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर कर दिया है मजदूर की हालत बेहद नाजुक बताई गई है।