मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया सानी के मजरा बन्नी बाजदार में बीती देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग माना जा रहा है। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर विधवा महिला महारानी का घर और इसके साथ ही पास में ही स्थित राम लोटन का घर जल गया है।