रहटगांव: रहटगांव सहित जिलेभर के समाजजन कार्यक्रम में हुए शामिल, नार्मदीय सेवा न्यास ने साझा की छह वर्षों की सेवा उपलब्धियां
आज 31 मई को शाम 6 बजे नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में नार्मदीय सेवा न्यास, महेश्वर द्वारा "अपनी बात समाज के साथ" संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रहटगांव सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस दौरान न्यास की गतिविधियों, समाजहित में किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की गई।