बहराइच: कीर्तनपुर के पास रोडवेज बस और बाइक की हुई टक्कर, एक व्यक्ति घायल
बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कीर्तनपुर के पास मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे एक रोडवेज बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक मुकुट त्रिपाठी पुत्र अरुण कुमार त्रिपाठी निवासी कोदही थाना बौंड़ी जनपद बहराइच घायल हो गया।चौकी प्रभारी टिकोरा मोड़ तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज जारी है।