कानपुर: हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर दो इंजीनियरों की मौत के मामले में डॉक्टर अनुष्का ने कोर्ट में किया सरेंडर
कानपुर में सिर पर बाल उगाने के नाम पर दो इंजीनियरों की जान लेने की आरोपी महिला डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने सोमवार 2:30 कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अनुष्का तिवारी 18 दिनों से फरार थी। उसकी तलाश में यूपी-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में पुलिस छापेमारी कर रही थी।