कानपुर: डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर आएंगे। यहां पर वह कुल 11 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें की 8 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 3 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सोमवार को 3, बजे मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार लखनऊ से सीधे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर हैलीकॉप्टर से पहुंचे,जहां जनसभा होगी