खरगोन जिले के भोगावां सिपानी में पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटे को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पिता के सीन े में कई बार लात मारी। इसके बाद उन्हें पैरों से पकड़कर घसीटा, जिसस े उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि पिता गाली-गलौच करते थे और बेटे को घर नही ं आन े देन े की धमकी देते थे।