सारंगपुर: NH-52 हाईवे तिरुपति होटल के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार में सवार दो युवक हुए घायल
एन एच 52 हाईवे तिरुपति होटल के पास अनियंत्रित होकर कार पलटी कार में सवार दो युवक हुए घायल। शाजापुर से पचोर की और जा रही एक कार सारंगपुर एन एच 52 हाईवे तिरुपति होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार करण पिता भैरूलाल विशाल पिता दुलीचंद दोनों युवक घायल हो गए। हाईवे एंबुलेंस से घायल युवा को लाया गया सिविल अस्पताल घायल युवकों का अस्पताल में उपचार जारी।