कटेया: रैपुरा गांव में भूमि विवाद में दंपती से मारपीट, नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज जांच मे जुटी पुलिस।
कटेया थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में पूर्व के भूमि विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मनीषा देवी के आवेदन पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव के आरोपितों ने उनके पति रामू बिन पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पति को बचाने पहुंचीं मनीषा देवी के साथ भी मारपीट की गई