नौतनवा: दोमुहानघाट क्षेत्र के नौतनवां इंटर कालेज व एनसीसी कैडेट्स के साथ कैरियर काउंसिलिंग की क्लास आयोजित
सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के दोमुहानघाट क्षेत्र के नौतनवां इंटर कालेज व एनसीसी कैडेट्स के छात्रों के साथ कालेज परिसर में कैरियर काउंसिलिंग की क्लास ली गई। सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया की गुरुवार को नौतनवा इंटर कॉलेज तथा 46 यूपी बटालियन एनसीसी छात्रों के साथ कालेज परिसर मे कैरियर काउंसिलिंग की क्लास ली गई।