बीना: कृषि उपज मंडी के पास जैविक हाट बाजार का आयोजन, किसानों और शहर वासियों के बीच बड़ा जैविक सब्जियों का उत्साह
Bina, Sagar | Jun 7, 2026 शासन के आदेश पर करीब 6 महीने से कृषि उपज मंडी के पास जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को लगने वाले इस हाट बाजार ने किसानों और शहर वासियों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। रविवार सुबह 7:00 से इस बाजार की शुरुआत होती है। जिसमें शहर वासी बड़े ही उत्साह के साथ मौसमी जैविक हरी सब्जियां खरीदने पहुंचते हैं।