रामपुर: सोमवार को थाना गंज क्षेत्र से पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 4, 2025 सोमवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिशन के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गंज क्षेत्र से पुलिस ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए इंजीनियरिंग टूल्स भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की गई है।