मेरठ: मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली में बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार से की ₹1 लाख की लूट
Meerut, Meerut | Jan 7, 2025 मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक कार सवार युवक से हथियारों के बल पर एक लाख रुपए लूट लिए। तीन बाईकों पर सवार बदमाशों ने कार को घेरकर रुकवाया और कार मालिक के साथ मारपीट के बाद लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।