वारिसलीगंज: वारिसलीगंज के गुमटी रोड से अज्ञात बच्चा बरामद, पहचान कराने में करें सहयोग
वारिसलीगंज प्रखंड के गुमटी रोड से एक अज्ञात बच्चे को बरामद किया गया है। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। बच्चे को सुरक्षित रूप से स्थानीय थाना की निगरानी में रखा गया है। यदि कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो कृपया तुरंत संबंधित थाना या पुलिस से संपर्क करें।