विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड राममय, भव्य झांकियों और हथियारों के साथ निकला रामनवमी का जुलूस
राममय हुआ विष्णुगढ़ प्रखंड, भव्य झांकियों और पारंपरिक हथियारों के साथ निकला रामनवमी का जुलूस। रामनवमी के महापर्व पर विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार की अहले सुबह तक प्रखंड के मुख्य अखाड़ों में विभिन्न गांवों से जीवंत झांकियों के साथ नवमी का जुलूस पहुंचा। 'जय श्री राम' के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।