फतेहपुर: ललौली के बहुआ में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक परिचालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मी मौके पर मौजूद
फतेहपुर जिले के ललौली के बहुआ कस्बे के रानी लक्ष्मी बाई स्कूल कर पास चलते ट्रक में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ से ट्रक को रोककर चीख पुकार की जहां मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन धूं धुंकर जलता रहा। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियो की टीम ने किसी तरह आग बुझाते हुए राहत की सांस लिया