लोहरदगा: लोहरदगा में भूमि बोध कार्यशाला, 90 प्रतिशत विवाद जमीन से जुड़े, पीएलवी को जागरूकता बढ़ाने का दिया गया दायित्व।
व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभा कक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा और ग्राम नियोजन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में भूमि बोध विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।