मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी उमेश चौधरी के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह मनीष कुमार बाइक से किसी काम के लिए हैदरनगर बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया