रायबरेली: जरिया के पास अज्ञात वाहन ने दिव्यांग वृद्ध महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के जरिया के पास अज्ञात वाहन ने दिव्यांग वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों के द्वारा घायल वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान शनिवार को जिला अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।