चंदनकियारी: चंदनकियारी में पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू, बीडीओ बोले- हर बच्चे को पिलाएं दो बूंद
चंदनकियारी प्रखंड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय है। बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने लोगों से अपील की है कि पांच वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं।रविवार सुबह 9 बजे उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव का यही सबसे प्रभावी उपाय है और यह केवल स्वास्थ्य विभाग नहीं बल्कि पूरे समाज का जन अभियान है।