चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र की सामोद थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरे डंपर के साथ युवक को पकड़ा
Chomu, Jaipur | May 27, 2024 चोंमू उपखंड क्षेत्र की सामोद थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरे एक डंपर के साथ एक युवक को आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। थाना अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी शीशराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है।