जगदीशपुर: जगदीशपुर नगर के मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाई
जगदीशपुर नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में भाईचारा के साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है। जगदीशपुर नगर के ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी । ईद पर्व को लेकर जगदीशपुर पुलिस प्रशासन सतर्क एवं मुस्तैद दिखाई दी।