जगदीशपुर: नगर के वार्ड नंबर 16 दर्जी मोहल्ला में ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन, कई लोग हुए शामिल
जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 16 दर्जी मोहल्ला में इस्लामिया कमेटी द्वारा ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जगदीशपुर नगर सहित प्रखंड क्षेत्र के कई लोग ईद मिलन समारोह में शामिल हुए। जहां कमेटी के सदस्यों द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ईद मिलन समारोह में आए लोगों के लिए सेवइयां छोले चाट फल आदि की व्यवस्था की गई थी।