परसिया: उरधन खदान में प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों में भडका आक्रोश,घेराव कर प्रदर्शन किया, जमीन लेकर मुआवजा नहीं देने के आरोप
उरधन कोयला खदान में उरधन गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर प्रबंधन का घेराव किया। सुबह नौ बजे से ग्रामीण बडी संख्या में खदान पहंुच गए थे। शाम पांच बजे तक आंदोलन चला। ग्रामीण प्रबंधन की वादा खिलाफी से नाराज थे। जीएम और जेसीसी मेंबर के खदान पहंुचने के बाद मामला शांत हुआ। दरअसल उरधन कोयला खदान के लिए ग्रामीणों की जमीन अधिगृहित की गई थी।