पातेपुर के पिंडौता गांव में पंखा का तार जोड़ने के दौरान करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पिंडौता गांव निवासी उमा पासवान का 28 वर्षीय पुत्र साहिल पासवान है। शुक्रवार की दोपहर 3:40 बजे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। लोगों ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने।