फतेहपुर: ललौली के महना में संदिग्ध अवस्था में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का बुरा हाल
ललौली के महना निवासी दिनेश सिंह के 37 वर्षीय पुत्र संदीप सिंह उर्फ सोनू ने पत्नी से लड़ने के बाद घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर हाल बेहाल होता रहा। वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।