फतेहपुर: प्रेमनगर में आलिया हॉस्पिटल को CMO ने बिना लाइसेंस संचालित करने पर किया सीज, सुल्तानपुर घोष का मामला
फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में बिना लाइसेंस के संचालित हॉस्पिटल को डिप्टी CMO ने सीज कर बड़ी कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि एक महिला की मंगलवार को मौत के बाद CMO ने टीम गठित कर हॉस्पिटल के डॉक्युमेंट चेक करवा बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होने पर सीज कर दिया। इससे हॉस्पिटल में हड़कंप मचा हुआ है।