फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर बैंक कर्मचारियों से रंगदारी मांगने वाले आरोपी सुशांत को मवाना पुलिस ने कुड़ी कमालपुर के पास से पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था वहीं थाने लाकर की गई पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा आरोपी सुशांत को रविवार दोपहर 2:00 बजे कोर्ट में पेश किया गया है।