सिद्धमुख: सादुलपुर में तूफानी बारिश ने मचाई तबाही, लंबोर बड़ी टोल प्लाजा के शीशे टूटने से कंप्यूटर सिस्टम ठप्प, वाहन हुए टोल फ्री
सादुलपुर क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफानी बारिश ने जनजीवन प्रभावित रहा तो तूफान से लंबोर बड़ी टोल प्लाजा उखड गया और सिस्टम ठप्प ह्यो गया और कुदरत के कहर से वाहन टोल फ्री ह्यो गए।तुफारी बारिश से किसानों को राहत मिली, लेकिन तेज हवा के कारण कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ। खेतों में खड़े खेजड़ी के पेड़ टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।