मारवाड़ जंक्शन: सिरियारी गांव की आंगनबाड़ी में स्वयं सहायता समूह के तत्वावधान में लखपति दीदी प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
सिरियारी गांव की आंगनबाड़ी में स्वयं सहायता समूह के तत्वावधान में लखपति दीदी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा लखपति दीदी का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में आरसीआर पूनम कंवर द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।