सहारनपुर: अंबेडकर चौक के पास थ्री-व्हीलर कार से टकराया, फिर दूसरे ऑटो से भिड़कर हवा में उधलकर सड़क पर गिरीं 8 युवतियां
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो थ्री-व्हीलर और एक कार आपस में टकरा गए। हादसा इतना तेज था कि दोनों थ्री-व्हीलर में सवार 7 से 8 युवतियां सड़क पर जा गिरीं। दुर्घटना के बाद एक थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने चाय के खोखे में जा घुसा।