कानपुर: जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान एवं संचारी नियंत्रण अभियान की शुरुआत की जानकारी दी
बेनाझाबर स्थित कंपोजिट विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर जिलाधिकारी ने बुधवार सुबह 9:00 बजे स्कूल चलो अभियान एवं संचारी नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने फर्स्ट क्लास के बच्चे का स्कूल फॉर्म भरकर नामांकन किया। बच्चों को किताबों की किट देकर अभियान की शुरुआत की गई और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।