भिंड नगर: भिंड: लंबे इंतजार के बाद भूरा मठी सड़क का निर्माण शुरू, बस स्टैंड पहुंचना हुआ आसान
भिंड शहर के बस स्टैंड से बीटीआई होते हुए गोरी के किनारा भूरा मठी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से जर्जर और अधूरी पड़ी इस सड़क के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार दोपहर 12 बजे से इस सड़क के निर्माण का काम शुरू करा दिया है। सड़क का निर्माण डामर से किया जा रहा है