हाथरस: पुलिस लाइन के पास UP पुलिस परीक्षा देकर लौट रहे भाई-बहन की बाइक को फोर व्हीलर ने टक्कर मारी, बहन की हालत गंभीर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास बुधवार शाम 6:30 बजे के लगभग यूपी पुलिस परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की बाइक को तेज गति फोर व्हीलर गाड़ी टक्कर मारकर फरार हो गई इस दुर्घटना में दोनों भाई-बहन गंभीर घायल हो गए जिनको परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जिसमें बहन की हालत गंभीर है उपचार जारी है