बांधवगढ़: उमरिया में ईदुल अज़हा पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हजारों नमाज़ियों ने अमन-चैन की दुआ मांगी
उमरिया में ईदुल अज़हा का पर्व पूरे अकीदत, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया… मुख्यालय स्थित ईदगाह में हजारों नमाज़ियों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन, तरक़्क़ी और खुशहाली की दुआ मांगी… “अल्लाहु अकबर” की सदाओं से पूरा माहौल रूहानी हो उठा…जामा मस्जिद के इमाम हाफिज शान मोहम्मद साहब की इमामत में नमाज अदा की गई, वहीं गौसिया मस्जिद के इमाम मौलाना मारूफ रज़ा मौजूद थे